Sunday, May 10, 2026

Mother's Day




 सोचता हूँ अगली ट्रिप माँ के साथ करूँगा

ट्रिप चाहे वो नई जगह का हो
या वैष्णो देवी जाने का हो
या ताजमहल घूमने जाना हो
कम से कम महाकाल के दर्शन के बहाने
बनारस ही साथ घूम आएँ

लेकिन माँ मना करती रहती हैं

कहती हैं कि घर की देखभाल कौन करेगा
घर में सैकड़ों गमले हैं, उन्हें पानी कौन देगा

एक प्यारी गैया है, उसे खाना कौन देगा

प्यास बुझाने मैना और कबूतर आते हैं,
उन्हें दाना-पानी कौन देगा

मैं चुप हो जाता हूँ
चुपचाप चला जाता हूँ

टीवी देखते वक्त
कभी-कभी केरल या हिमाचल के अनुभव देखता रहता हूँ
चाय पीते-पीते माँ भी 2 मिनट के लिए सुस्ताते हुए टीवी देख लेती हैं
मैं फिर अपना राग अलापता हूँ
चलो माँ, कम से कम बोधगया तो चलो,
नहीं चलना है दिल्ली तो कम से कम कलकत्ता तो चलो

बहुत कुछ है देखने को दुनिया में
मैं अपनी आँखों से दुनिया कैसे देखता हूँ
वो मेरे साथ चलकर तो देखो ज़रा
वहाँ रिश्तेदारों से भी मिल लेना

फिर डाँट देती हैं
कह देती हैं
“यह घर क्या कम है
यह गाँव क्या हमें अच्छे से हवा-पानी नहीं दे रहा है
जो तुम बाहर जाने की बात करते हो”

“तुम घूम आओ अपने दोस्तों के साथ
मेरे बदले में तुम चले जाओ
रायपुर चले जाना, वहाँ से बस्तर
दंतेश्वरी माँ के दरबार में फूल चढ़ा आना”

#prashantsamajik

This Mother’s day I was thinking that while everyone have their plans on exploration and itineraries ready, I too am part of a sustainable travel movement startup @agoraecotourism but can’t convince my mother to explore with me. Mothers simply live a life with choices hard to take.
#mothersdayspecial❤️ #AgoraEcotourism #TravelWithMa 
Stay updated about latest sustainable tourism initiatives - https://agoraecotourism.com/

No comments:

Post a Comment

आप को ब्लॉग कैसा लगा जरूर लिखें यह विभिन्न रूपों में मेरा मदद करेगा।
आपके कमेंट के लिए अग्रिम धन्यवाद सहित -प्रशांत

Popular on this Blog